लेखक गांव देहरादून अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ. शशि भूषण कुमार

 

हाजीपुर (वैशाली)। दक्षिण एशियाई देशों में मानवाधिकार पत्रकारिता के संवाहक एवं मानवाधिकार टुडे के संपादक डॉ. शशि भूषण कुमार उत्तराखंड के देहरादून स्थित लेखक गांव में आयोजित होने वाले लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के साहित्यकारों, पत्रकारों, कलाकारों एवं संस्कृतिकर्मियों की सहभागिता होगी।

साहित्य, संस्कृति एवं कला को समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में डॉ. शशि भूषण कुमार अपने संबोधन के दौरान लोकतंत्र की ऐतिहासिक धरती वैशाली की गौरवशाली विरासत, मातृभाषा की महत्ता तथा बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विशेषताओं को प्रमुखता से प्रस्तुत करेंगे।

डॉ. कुमार ने बताया कि वे अपने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अधिवेशनों एवं कार्यक्रमों में अक्सर वैशाली की सांस्कृतिक धरोहर और बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की चर्चा करते रहे हैं। देश-विदेश में आयोजित ऐसे आयोजनों के माध्यम से वे बिहार की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विविधता, मातृभाषाओं की महत्ता और मानवीय मूल्यों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में भी वे इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वैशाली की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं से अंतरराष्ट्रीय समुदाय को परिचित कराएंगे।

उन्होंने कहा कि मातृभाषा किसी भी समाज की पहचान, सांस्कृतिक चेतना और पीढ़ियों से संचित ज्ञान की संवाहक होती है। मातृभाषाओं का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच संवाद, सद्भाव और आपसी सम्मान को मजबूत करने के लिए भी आवश्यक है।

डॉ. कुमार अपने संबोधन में वैशाली की ऐतिहासिक भूमि और उसकी प्राचीन गणतांत्रिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए बिहार की लोकसंस्कृति, भाषाई विविधता, सामाजिक समरसता तथा मानवीय मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रेखांकित करेंगे।

मानवाधिकार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. शशि भूषण कुमार मानवाधिकार, सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों को लगातार उठाते रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में उनकी सहभागिता बिहार की साहित्यिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता संबंधी पहचान को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर होगी।

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 का आयोजन 25, 26 एवं 27 अक्टूबर को देहरादून में किया जा रहा है। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित इस आयोजन से विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान तथा सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पर्साका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

बाराका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

रौतहटका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

सम्बन्धित