महालया पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में होगा खीर प्रसाद का वितरण

 

भारत विकास परिषद रक्सौल का सेवा आयोजन 10 अक्टूबर को, श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील

रक्सौल। महालया के पावन अवसर एवं शारदीय नवरात्र के शुभागमन पर भारत विकास परिषद शाखा-रक्सौल की ओर से शहर के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र दक्षिणमुखी (राजदंडी) हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद वितरण का पुनीत आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर परिषद के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह है।

परिषद की ओर से बताया गया कि 10 अक्टूबर, शनिवार को अपराह्न 2 बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को मंदिर में अत्यधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है तथा इस शनिवार सर्वपितृ अमावस्या एवं शनि अमावस्या होने के इस दिवस का महत्व खासा बढ़ जाता है। फलस्वरूप इस दिवस की विशेष महत्ता देखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। यह भी बता दें कि इस आयोजन का संयोजन भाविप रक्सौल के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया के संयोजकत्व में किया जा रहा है। सेवा कार्य को सफल बनाने में शाखा के उदारमना एवं सेवाभावी सदस्य मनोज कुमार सिंह एवं शरद सर्राफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
इस अवसर पर भाविप रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि महालया केवल नवरात्र के आगमन का अवसर नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था, सेवा और संस्कार को जन-जन तक पहुंचाने का भी पावन अवसर है। भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार के माध्यम से समाज को जोड़ने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जैसे आस्था के केंद्र पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण इसी सेवा भावना की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा” की भावना से किया गया प्रत्येक छोटा प्रयास भी समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया ने कहा कि माँ भगवती के आगमन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ सेवा एवं प्रसाद का यह आयोजन आध्यात्मिक आनंद प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि परिषद के सदस्यों का सहयोग इस सेवा कार्य को और सार्थक बना रहा है।
वहीं मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सेवा कार्य में सहभागी बनना स्वयं में सौभाग्य की बात है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने तथा इस पुनीत आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।
शरद सर्राफ ने कहा कि धार्मिक अवसरों पर सेवा एवं प्रसाद वितरण भारतीय संस्कार और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के साथ भक्ति, आत्मीयता और सेवा का संदेश पहुंचाना है।
भारत विकास परिषद रक्सौल परिवार ने शहर एवं इसके इर्द – गिर्द रहने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि 10 अक्टूबर को अपराह्न 2 बजे दक्षिणमुखी (राजदंडी) हनुमान मंदिर परिसर पहुंचकर खीर प्रसाद ग्रहण करें और सेवा के इस पुनीत अवसर में सहभागी बनें।

परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने कहा कि माँ भगवती के आगमन के इस पावन अवसर पर सेवा और भक्ति का यह संकल्प समाज में सद्भाव, संस्कार और समर्पण की भावना को मजबूत करेगा। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, प्रसन्नता और आशीर्वाद का माध्यम बने। इसी भावना के साथ परिषद के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इसकी जानकारी परिषद के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

पर्साका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

बाराका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

रौतहटका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

सम्बन्धित