वीरगंज, 23 सितंबर
प्राइम कमर्शियल बैंक लिमिटेड के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक की वीरगंज शाखा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ४ महिलाओं सहित कुल ७५ लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में रीता साह, बुद्धि राज बराल, शालु सिंह, ऋषि राम भट्टराई, रणजीत आर्याल, दिलीप कुमार शाह, राजू कलवार, मनमोहन शर्मा, नितेश कुमार, विपिन आचार्य, अजय श्रेष्ठ, संदीप सर्राफ, दीपक सहानी, राहुल यादव, अंकित उप्रेती, रामबाबू प्रसाद कुर्मी, चन्दन कुमार पंडित सहित अन्य लोग शामिल रहे।
रक्तदान कार्यक्रम में प्राइम कमर्शियल बैंक वीरगंज शाखा को तेरापंथ युवक परिषद् वीरगंज का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी रेशमकोठी उपशाखा के सह-कोषाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, लालबाबू सिंह, समाजसेवी राजेन्द्र भट्टराई, तेरापंथ युवक परिषद् वीरगंज के अध्यक्ष सुनील दुगड़ सहित बैंक के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में रक्त संचार केंद्र वीरगंज के प्रमुख सौरभराज पांडेय के नेतृत्व वाली टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। टीम ने रक्त संग्रहण सहित आवश्यक स्वास्थ्य एवं प्राविधिक व्यवस्थापन में सहयोग किया।
कार्यक्रम में बैंक के प्रादेशिक प्रमुख बुद्धिराज बराल तथा वीरगंज शाखा प्रमुख ऋषि राम भट्टराई की विशेष उपस्थिति रही।
बैंक के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को सहयोग पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्यक्रमों को निरंतरता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।









