12 एवं 13 सितंबर को दो दिवसीय तीज पार्टी, महिलाओं के हाथों पर नि:शुल्क सजेगी मेंहदी

 

रक्सौल। सुहागिनों के प्रमुख पर्व हरतालिका तीज के अवसर पर शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कल्याण ज्वेलर्स आउटलेट में महिलाओं के लिए विशेष दो दिवसीय “तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। 12 एवं 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस उत्सव को लेकर आउटलेट प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल आउटलेट के प्रोपराइटर अरविंद सर्राफ ने बताया कि हरतालिका तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय नारी की आस्था, प्रेम, सौंदर्य, परंपरा और पारिवारिक संस्कारों का उत्सव है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राहकों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा करने और इसे यादगार बनाने के उद्देश्य से रक्सौल आउटलेट में विशेष तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दोनों दिनों में आउटलेट पर आने वाली महिलाओं के हाथों पर नि:शुल्क मेंहदी लगाई जाएगी। शहर की प्रशिक्षित एवं दक्ष मेंहदी आर्टिस्ट महिलाओं के हाथों पर आकर्षक और पारंपरिक मेंहदी डिजाइनों को उकेरेंगी।

दो दिवसीय तीज पार्टी के दौरान कल्याण ज्वेलर्स का रक्सौल आउटलेट तीज के उल्लास और उमंग से सराबोर नजर आएगा। मेंहदी उत्सव के माध्यम से महिलाओं को पर्व की खुशियों से जोड़ने के साथ उन्हें एक सुखद एवं यादगार अनुभव प्रदान करने का प्रयास करने के साथ एक आकर्षक उपहार दिया जाएगा।

श्री सर्राफ ने बताया कि तीज एवं आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रक्सौल शो रूम में हर वर्ग और बजट के अनुरूप आभूषणों की नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध है। सोने, हीरे सहित विभिन्न श्रेणियों के आकर्षक आभूषणों की विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो पर्व पर उपहार देने अथवा स्वयं के लिए खरीदारी करने का बेहतर विकल्प प्रदान करती है।

उन्होंने शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं से अपील की कि वे अपने परिवार और सखियों के साथ कल्याण ज्वेलर्स के रक्सौल आउटलेट पहुंचें, तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव का आनंद उठाएं तथा आभूषणों की नवीनतम कलेक्शन का अवलोकन करें।

इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ एवं भारत विकास परिषद शाखा- रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कल्याण ज्वेलर्स प्रबंधन द्वारा हरितालिका तीज के अवसर पर आयोजित किए जा रहे तीज पार्टी एवं मेंहदी उत्सव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति एवं पर्व-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ महिलाओं को उत्सव के साथ जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं।

पर्साका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

बाराका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

रौतहटका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

सम्बन्धित