रक्सौल के वार्ड-19 में जल निकासी की समस्या दूर, पुलिया का निर्माण

 

रक्सौल। रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या-19 में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए वार्ड पार्षद सोनू गुप्ता की पहल पर केसीटीसी कॉलेज रोड स्थित दही गली में दो चरणों में पुलिया का निर्माण कराया गया। साथ ही, नाली को कॉलेज रोड की मुख्य नाली से जोड़ने की व्यवस्था की गई, ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके और मोहल्लेवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

वार्ड पार्षद सोनू गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान करना और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नगर परिषद के माध्यम से सड़क, नाली और जल निकासी से संबंधित विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्थानीय समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दही गली में पुलिया का निर्माण और नाली को मुख्य नाली से जोड़ने की व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने और स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

पर्साका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

बाराका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

रौतहटका स्थानीय तहका लोक कल्याणकारी विज्ञापन

सम्बन्धित